{"_id":"668f76700d1d7c3f410abcac","slug":"lightning-strike-in-seraikela-kharswan-district-jharkhand-several-killed-news-in-hindi-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सरायकेला-खरसावां में बिजली गिरने से तीन की मौत, स्थानीय विधायक ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सरायकेला-खरसावां में बिजली गिरने से तीन की मौत, स्थानीय विधायक ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात
Thu, 11 Jul 2024 11:42 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:42 AM IST
सार
घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला, उसका 10 वर्षीय बेटा और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में कई घायल भी हुए हैं। अन्य तीन का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से हुई मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसका बेटा भी शामिल है। यह घटना चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह गांव में घटी। बुधवार की शाम को ये सभी खेतों में मवेशी चरा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि सभी लोग एक तिरपाल के नीचे आराम कर रहे थे और उसी पर बिजली गिरी।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला, उसका 10 वर्षीय बेटा और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। अन्य तीन का अस्पताल में इलाज जारी है। उनमें से एक की हालत गंभीर है। ईचागढ़ निर्वाचन क्षेत्र की स्थानीय झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सबिता महतो ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और डॉक्टरों से घायलों का उचित इलाज करने को कहा है।