फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lawyers in Ranchi boycott judicial work in order to protest against the hike in court fee

Jharkhand: कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ आए झारखंड के वकील, बोले- इस कदम से न्याय से वंचित हो जाएंगे गरीब

Mon, 25 Jul 2022 04:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 04:36 PM IST
सार

रांची बार एसोसिएशन के महासचिव एस विद्रोही ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह गरीबों को न्याय पाने से रोकेगा। बार काउंसिल का मानना है कि कोर्ट फीस बढ़ने से जनता के साथ-साथ वकीलों को नुकसान होगा

विज्ञापन
Lawyers in Ranchi boycott judicial work in order to protest against the hike in court fee
कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ वकील - फोटो : ani

विस्तार

कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के फैसले पर पूरे राज्य के अधिवक्ता झारखंड सरकार के विरोध में आ गए हैं।  सरकार का विरोध करते हुए सोमवार को रांची में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ता अदालत परिसर में तो आए लेकिन उन्होंने कार्य नहीं किया। इस दौरान वकीलों ने काला बिल्ला बांधकर विरोध प्रकट किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार के इस कदम से न्याय गरीबों की पहुंच से दूर हो जाएगा। 

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, अभी तक झारखंड में कोर्ट फीस 50,000 रुपये थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया है। सरकार के इस कदम राज्य भर के वकील विरोध कर रहे हैं। रांची बार एसोसिएशन के महासचिव एस विद्रोही ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह गरीबों को न्याय पाने से रोकेगा। बार काउंसिल का मानना है कि कोर्ट फीस बढ़ने से जनता के साथ-साथ वकीलों को नुकसान होगा। बार काउंसिल ने सरकार से अविलंब फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के वकीलों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा कोर्ट फीस में इस तरह की वृद्धि करना अनुचित है। सरकार गरीबों को इंसाफ दिलाने के लिए होनी चाहिए। इस तरह का काम और योजनाएं तैयार करनी चाहिए जिससे गरीबों को न्याय दिलाया जा सके लेकिन, सरकार का यह आदेश गरीबों को न्याय से वंचित कराने वाला आदेश है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मांग है कि इस कोर्ट फीस वृद्धि को सरकार वापस ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed