फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lalu Yadav says RJD will oppose those who are opposing Bhojpuri and Magahi languages

झारखंड में भाषा विवाद: लालू यादव बोले- जो मगही और भोजपुरी का विरोध करेगा उसका राजद विरोध करेगी

Mon, 14 Feb 2022 03:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का कहना है कि भोजपुरी, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से हटाना होगा। 

विज्ञापन
Lalu Yadav says RJD will oppose those who are opposing Bhojpuri and Magahi languages
लालू प्रसाद यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड में भाषा को लेकर उठे विवाद को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। लालू यादव ने रविवार को रांची में कहा कि भोजपुरी और मगही का विरोध करना गलत है। जो उन भाषाओं का विरोध कर रहे हैं, उनका राजद भी विरोध करेगी। 

विज्ञापन


इस सवाल पर कि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ही बोकारो में इसका विरोध कर रहे हैं, लालू यादव ने कहा कि विरोध करने वालों की बातों में कोई आधार नहीं है। भोजपुरी समाज किसी से डरता नहीं है। हम उनका विरोध करते हैं। राजद प्रमुख ने कहा कि ऐसे लोगों को सख्त जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से होने वाली राज्य स्तरीय तीसरे व चौथे ग्रेड की नौकरियों की परीक्षाओं के लिए क्षेत्रीय भाषाओं से भोजपुरी, मगही, अंगिका और मैथिली को बाहर रखा गया है। वहीं, इन्हीं वर्गों में जिला स्तरीय नौकरियों के लिए कुछ जिलों में इन भाषाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर सरकार ने पिछले साल 23 दिसंबर को अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार उर्दू को सभी 24 जिलों में क्षेत्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है जबकि बांग्ला को 11, मगही को छह, अंगिका को पांच, भोजपुरी को चार व उड़िया भाषा को तीन जिलों में क्षेत्रीय भाषा का दर्जा किया गया है। इसी का विरोध हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed