फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lalu Yadav health Report,Lalu Prasad Yadav infection in lungs, corona test negative, condition stable at present

लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, फेफड़ों में हुआ संक्रमण

Fri, 22 Jan 2021 12:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lalu Yadav health Report,Lalu Prasad Yadav infection in lungs, corona test negative, condition stable at present
लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता और रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में इलाज करवा रहे राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई।  लालू यादव की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका हालचाल जानने रिम्स पहुंचे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उनके फेफड़े में इंफेक्शन के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। आनन-फानन में डॉक्टर ने कोरोना टेस्ट किया लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन


इससे पहले लालू की अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। रिम्स डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। प्रसाद ने कहा कि लालू की हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे लालू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद डा. उमेश प्रसाद व डा. डीके झा उनका इलाज कर रहे हैं। रिम्स निदेशक ने चेस्ट में इंफेक्शन की पुष्टि की है। लालू की हालत को लेकर एम्स के चिकित्सकों से परामर्श किया जा रहा है।


बता दें कि लालू को जेल में 3 साल पूरे हो गए, इस दौरान उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ा। वे लगभग ढाई साल से रिम्स में इलाज करवा रहे हैं।






22 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई
लालू यादव के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर सुनवाई की तिथि 22 जनवरी की निर्धारित की गई यानी शुक्रवार को अब इस मामले पर सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed