फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lalu Yadav Fodder Scam Case Hearing In Jharkhand High Court

Fodder Scam: चारा घोटाले में लालू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सजा बढ़ाने के लिए सीबीआई पहुंची झारखंड हाईकोर्ट

Tue, 28 Jun 2022 08:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Jun 2022 08:56 AM IST
सार

देवघर कोषागार से 79 लाख के अवैध निकासी के घोटाले के दूसरे मामले में लालू यादव जमानत पर हैं। इस मामले में उन्हे साढ़े 3 साल की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
Lalu Yadav Fodder Scam Case Hearing In Jharkhand High Court
लालू यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

चारा घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। दरअसल, देवघर कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाला मामले में लालू यादव की सजा बढ़ाने के लिए सीबीआई एक बार फिर से झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गई जहां सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई।  इस दौरान इस मामले में सीबीआई की ओर से समय देने की मांग की गई। अब तीन सप्ताह बाद इस मामले में सुनवाई होगी। वहीं  लालू यादव की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा।

विज्ञापन


7 साल सजा देने की मांग
झारखंड हाईकोर्ट में सीबीआई द्वारा दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि देवघर चारा घोटाले मामले में लालू यादव को निचली अदालत से कम सजा मिली है। इसलिए इनकी सजा बढ़ाकर सात साल की जाए।
विज्ञापन


सीबीआई की याचिका में लालू को साजिशकर्ता बताया गया
सीबीआई ने अपनी याचिका में आगे कहा है कि लालू यादव साजिशकर्ताओं में शामिल रहे हैं। निचली अदालत ने इसी मामले में जगदीश शर्मा को सात साल की सजा सुनाई थी। ऐसे में लालू यादव को भी इतनी ही सजा दी जानी चाहिए। लालू यादव को इस मामले में सिर्फ साढ़े तीन साल ही सजा मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed