फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   lalu prasad bail again did not get bail from ranchi highcourt today next hearing will be on 11 december

लालू यादव को आज फिर नहीं मिली जमानत, अब 11 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई 

Fri, 27 Nov 2020 01:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 27 Nov 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad bail again did not get bail from ranchi highcourt today next hearing will be on 11 december
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

चारा घोटाला के चार मामलों में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची उच्च न्यायालय में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। इस मामले पर अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। लालू ने झारखंड के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दाखिल की है। शेष तीन मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। लेकिन चौथे मामले में जमानत न मिलने की वजह से वे जेल में बंद हैं। यदि उन्हें इस मामले में जमानत मिल जाएगी तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे। वे पिछले तीन साल से जेल मे बंद हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा कि जमानत याचिका की सुनवाई की अगली तारीख 11 दिसंबर है। हमें निचली अदालत से लालू प्रसाद जी के आधी सजा से संबंधित रिकॉर्ड लाने और आगे की दलील देने से पहले उन्हें सत्यापित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन मामलों में मिल चुकी है जमानत
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का फिलहाल रांची रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो चारा घोटाले से जुड़े कई मामलों में आरोपी हैं। इनमें से तीन मामलों में लालू को कोर्ट की तरफ से जमानत दी जा चुकी है, अगर आज के मामले में लालू को जमानत मिल जाती है तो उनके लिए जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा।

चार मामलों सुनाई गई है सजा
24 मार्च 2018 को लालू प्रसाद यादव को दुमका कोषागार गबन मामले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। चारा घोटाला मामलों में लालू प्रसाद यादव को सात-सात साल की कुल 14 साल की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि लालू पर चारा घोटाला के पांच मामले चल रहे हैं।

इन पांच मामलों में से चार मामलों में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट की ओर से सजा सुनाई जा चुकी है। वहीं पांचवां मामला दुमका कोषागार से जुड़ा हुआ है, जिस पर रांची हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। जिन चार मामलों में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई जा चुकी है, उनमें से तीन मामलों में उन्हें जमानत भी मिल चुकी है।


बीमारी को बनाया आधार
दुमका कोषागार से अवैध निकासी वाले मामले में लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका में लालू प्रसाद यादव ने लिखा कि वे कई बीमारियों से ग्रसित हैं और दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में उनको दी गई सजा में से हिरासत की आधी अवधि पूरी हो गई है। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए, लेकिन सीबीआई ने उनकी जमानत अर्जी का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed