फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Kurmi organizations warned of shutting down 9 railway stations on September 20

Jharkhand: कुर्मी संगठनों की चेतावनी, '9 रेलवे स्टेशनों को अनिश्चितकाल तक करेंगे ठप'

Mon, 18 Sep 2023 07:09 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Sep 2023 07:09 PM IST
सार

Jharkhand: अनुसूचित जनजाति(एसटी) का दर्जा और कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर कई कुर्मी संगठनों ने 20 सितंबर को 9 रेलवे स्टेशनों को ठप करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Kurmi organizations warned of shutting down 9 railway stations on September 20
रांची स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अनुसूचित जनजाति(एसटी) का दर्जा और कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर कई कुर्मी संगठनों ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, 20 सितंबर से झारखण्ड,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के नौ रेलवे स्टेशनों को अनिश्चितकाल तक ठप कर देंगे। ध्यातव्य है कि इन तीन राज्यों में, समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में सूचीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


टीकेवीएम के अध्यक्ष बोले, इन स्टेशनों को करेंगे ठप
संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 20 सितम्बर को रांची के नजदीकी मुरी, गोमो, नीमडीह, घाघरा स्टेशनों, पश्चिम बंगाल के खेमासुली, कुस्तौर, उड़ीसा के हरिचंदंपुर, जराइकेला और धनपुर स्टेशनों पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरु करेंगे। दो साल में अपनी मांगों को लेकर कुर्मियों का यह दूसरा बड़ा आंदोलन है।
विज्ञापन


झारखण्ड में कुर्मियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले टोटेमिका कुर्मी विकास मोर्चा(टीकेवीएम) के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने सोमवार को कहा, आंदोलन पश्चिम बंगाल के आदिवासी कुर्मी समाज और उड़ीसा के कुर्मी सेना सहित कई संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आदिवासी कुर्मी समाज (एकेएस) के केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो ने दावा किया कि ब्रिटिश काल के दौरान 1913 में कुर्मियों को आदिवासी जनजातियों में सूचीबद्ध किया गया था। उन्होंने कहा, केंद्र ने छह सितंबर 1950 को एसटी सूची अधिसूचित किया। उस दौरानत कुर्मियों को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा में अन्य पिछड़ी जातियों (ओबीसी) की सूची में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed