{"_id":"8b3e933c-4bfa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jmm-may-take-decision-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"झामुमो की बैठक आज, हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झामुमो की बैठक आज, हो सकता है फैसला
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Dec 2012 11:13 AM IST
विज्ञापन
झामुमो आज वर्तमान राजनीतिक हालात पर अपनी स्थिति साफ कर सकता है। झामुमो की आज अपने सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। यह माना जा रहा है कि 28-28 माह के कार्यकाल के संबंध में भाजपा से टकराव पर झामुमो अपना रुख तय कर सकता है।
विज्ञापन
शिबू सोरेन भी आज रांची से लौटेंगे और हेमंत सोरेन ने भी अपनी दिल्ली यात्रा स्थगित कर दी है। बैठक के संबंध में झामूमो कोर कमेटी के सदस्य विनोद पांडेय ने बताया कि वर्तमान हालात और सांगठनिक मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की जायेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एफडीआई के मुद्दे पर संसद में वोटिंग के दौरान शिबू सोरेन रांची में थे। झामुमो सांसद कामेश्वर बैठा ने एफडीआई के समर्थन में वोट दिया था। इसके चलते झामुमो और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी हुई थी।
विज्ञापन