{"_id":"629a2e15a1cfec577b2c245f","slug":"jmm-mahua-maji-bjp-aditya-sahu-elected-unopposed-to-rajya-sabha-from-jharkhand-meesa-bharti-elected-from-bihar-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election: झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी और भाजपा के आदित्य साहू निर्विरोध निर्वाचित, जानें बिहार में क्या हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha Election: झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी और भाजपा के आदित्य साहू निर्विरोध निर्वाचित, जानें बिहार में क्या हुआ?
Fri, 03 Jun 2022 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:21 PM IST
सार
शुक्रवार तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद सभी को बिना किसी के विरोध के निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
राज्यसभा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माजी और भाजपा के आदित्य साहू को शुक्रवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। माजी और साहू की संसद के उच्च सदन में यह पहली पारी होगी। वहीं, अगर बिहार की बात करें तो यहां सभी पांच उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विधानसभा सचिवालय के अनुसार, निर्वाचित उम्मीदवारों में मीसा भारती और फैयाज अहमद (राजद), सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल (भाजपा) और खीरू महतो (जेडीयू) शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद सभी को बिना किसी के विरोध के निर्वाचित घोषित कर दिया गया। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के 30 विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के 17 विधायक तथा मुख्य विपक्षी दल भाजपा के 26 विधायक हैं।
विज्ञापन