फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jmm is trying to got support of regional parties

झामुमो की क्षेत्रीय दलों से सहयोग की कोशिश

Mon, 07 Jan 2013 12:13 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 07 Jan 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
jmm is trying to got support of regional parties

झारखंड में भाजपा के न झुकने पर झामुमो अब अन्य क्षेत्रीय दलों को जोड़कर नई सरकार बनाने की कवायद में जुट गया है। किसी राष्ट्रीय दल को शामिल किये बिना झामुमो नई सरकार का विकल्प देने की कोशिश में है।

विज्ञापन


झारखंड विकास मोर्चा को अपने साथ कर पाने पर ही झामुमो के सफल होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने भी न झुकने का पूरा मन बना लिया है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कर्नाटक की तरह झारखंड को लेकर भी चुनाव का मन बनाने लगा है। भाजपा ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहती है, जिससे पार्टी पर कोई आंच आये।
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को स्पष्ट कर दिया गया है कि भाजपा अपनी छवि को लेकर कोई फजीहत झेलना नहीं चाहती है। इन्हीं कारणों से मुंडा सरकार ने झामुमो नेताओं की मुख्यमंत्री पद हस्तांतरण की शर्त को मानने से इंकार कर दिया था। तब माना जा रहा था कि झामुमो अपना समर्थन वापस ले लेगा। लेकिन झामुमो द्वारा फैसले एक दिन और आगे टाल दिया। इससे भाजपा अपने रुख पर और अड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झामुमो की इस कवायद का कारण यह भी है कि कांग्रेस के रुख के बाद झामुमो नेताओं को भी लगने लगा है कि वह फिलहाल न तो किसी सरकार में शामिल होगी और न ही समर्थन देगी। कांग्रेस के लिए सबसे सटीक स्थिति यह है कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाये। एक कांग्रेस नेता के परिवार में शादी के समारोह में दिल्ली पहुंचे झारखंड के नेताओं का भी मानना है कि पार्टी को फिलहाल सरकार बनाने के लोभ से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed