फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM, Cong made 461 promises in manifestos before previous J'khand polls, all bundle of lies: Shivraj

Jharkhand: शिवराज चौहान बोले- चुनाव से पहले JMM-कांग्रेस ने घोषणापत्र में किए थे 461 वादे, सभी झूठ का पुलिंदा

Sun, 14 Jul 2024 10:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Jul 2024 10:41 PM IST
सार

Jharkhand: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झामुमो ने अपने घोषणा पत्र में लोगों से 144 वादे किए थे। जबकि कांग्रेस ने 317 वादे किए थे। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने कुल मिलाकर 461 वादे किए लेकिन वे झूठ के पुलिंदे के सिवा कुछ नहीं थे।

विज्ञापन
JMM, Cong made 461 promises in manifestos before previous J'khand polls, all bundle of lies: Shivraj
रांची में भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कुल 461 वादे किए थे। लेकिन वे वादे झूठ के पुलिंदे के सिवा कुछ नहीं थे। झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी चौहान पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रांची में थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, झामुमो ने अपने घोषणा पत्र में लोगों से 144 वादे किए थे। जबकि कांग्रेस ने 317 वादे किए थे। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने कुल मिलाकर 461 वादे किए लेकिन वे झूठ के पुलिंदे के सिवा कुछ नहीं थे। चौहान ने कहा कि झामुमो ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को लाखों नौकरियां और 5000-7000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने का वादा किया था। उन्होंने कहा, राज्य में एक भी बेरोजगार युवा को अब तक लाभ नहीं मिला है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि इसी तरह पार्टी ने महिलाओं को कर्ज देने के लिए महिला बैंक बनाने और किसानों के लिए किसान बैंक बनाने का वाद किया था। उन्होंने आगे कहा, मैं गठबंधन सरकार से पूछना चाहता हूं कि राज्य में कितनी महिला और किसान बैंक स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार ने झारखंड को पर्यटन के जरिए विकसित करने का वादा किया था, न कि खनन को बढ़ावा देकर। पर्यटन का विकास नहीं हुआ है। बल्कि खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, झामुमो ने पलामू, गढ़वा, गिरिडीह, चाईबासा, दुमका और देवघर को 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय शहर बनाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि इन छह शहरों के निवासियों को क्यों धोखा दिया गया। इससे पहले चौहान खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की सम्मान और विजय संकल्प सभा में शामिल हुए। 


प्रदेश भाजपा हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों की सफलता जश्न मनाने के लिए छह जुलाई से विधानसभा सीटवार कार्यकर्ता सम्मान और विजय संकल्प सभा का आयोजन कर रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राज्य की आठ सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई। यह कार्यक्रम कल यानी 15 जुलाई तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed