{"_id":"60b0ccd1cdb2b555e22cdbf7","slug":"jharkhandexcise-department-raids-the-godown-of-sand-mafia-seized-1500-cartons-of-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: आबकारी विभाग ने बालू माफिया के गोदाम में की छापेमारी, अवैध शराब की 1500 पेटियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: आबकारी विभाग ने बालू माफिया के गोदाम में की छापेमारी, अवैध शराब की 1500 पेटियां जब्त
Fri, 28 May 2021 04:28 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 28 May 2021 04:28 PM IST
सार
झारखंड के दुमका में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। जिले के जामा थाना क्षेत्र के जरपुरा गांव में बालू माफिया के एक गोदाम से करीब 90 लाख रुपये की अवैध शराब की 1500 पेटियां बरामद की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार (28 मई) को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 लाख रुपये की अवैध शराब की 1500 पेटियां जब्त की। बता दें, गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने छापेमारी के दौरान एक ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया। झारखंड में पहली बार आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की इतनी बड़ी खेप दुमका के जामा थाना पुलिस की मदद से बरामद की।
विज्ञापन
हिमाचल की हैं ज्यादातर बोतलें
छापेमारी के बाद आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जब्त शराब की ज्यादातर बोतलें हिमाचल प्रदेश की हैं, जिसे तस्कर बिहार में खपाने की फिराक में थे। विभाग को दुमका जिले के जामा क्षेत्र में बने बालू माफिया अमर मंडल के एक गोदाम में यह अवैध कारोबार चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली। ऐसे में टीम ने अमर मंडल के गोदाम में छापेमारी कर शराब की 1500 पेटियां बरामद की। अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात जामा थाना क्षेत्र के जरपुरा गांव में छापामारी कर छह पिकअप वैन, एक हाइवा और ट्रक जब्त किया। जब्त किए गए इन वाहनों को आबकारी विभाग के गोदाम गिलानपाड़ा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
मामले में जांच जारी
भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने के साथ ही इस कारोबार से जुड़े बिहार के शेखपुरा के रहने वाले मुस्तफा खान को भी गिरफ्तारी किया गया है। मुस्तफा पेशे से ड्राइवर है, जो अवैध शराब की खेप ट्रक पर लोड करके बिहार ले जाता था और वहां इस कारोबार से जुड़े लोगों को इसकी डिलीवरी देता था। उत्पाद विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश से लाई गई शराब की बोतलों को दुमका में डंप किया गया था। फिलहाल, विभाग पूरे मामले में आगे की जांच में जुटी है। साथ ही शराब तस्कर गिरोह के सदस्यों की खोज जारी है।
विज्ञापन