फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Violence: Things improved in Ranchi prohibitory orders were lifted from six police station areas 12 people in custody so far

Jharkhand Violence: रांची में हालात सुधरे, छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटाई गई, अब तक 12 व्यक्ति हिरासत में

Sun, 12 Jun 2022 07:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Jun 2022 07:07 PM IST
सार

इससे पूर्व रांची समेत राज्य के सभी भागों में तनाव में कमी को देखते हुए राजधानी रांची में पिछले छत्तीस घंटे से बंद इंटरनेट सेवा आज तड़के बहाल कर दी गई। दूसरी ओर रांची और आसपास के इलाकों में अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस की भारी तैनाती यथावत जारी रखी गई है।

विज्ञापन
Jharkhand Violence: Things improved in Ranchi prohibitory orders were lifted from six police station areas 12 people in custody so far
झारखंड पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। इसे देखते हुए रविवार दोपहर जिला प्रशासन ने बारह में से छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा ली है। पुलिस ने हिंसा के मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए 25 प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिनमें 24 नामजद समेत सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया है। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची में स्थिति में सुधार को देखते हुए बारह में से छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटाने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज दोपहर से मेन रोड और आसपास के छह थाना क्षेत्रों को छोड़कर शहर के अन्य छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा ली गई। उन्होंने बताया कि अपराह्न एक बजे से शाम पांच बजे तक हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकलने की इजाजत दी गई, लेकिन सभी को यह निर्देश है कि वे किसी भी हाल में चार से अधिक की संख्या में एकसाथ बाहर न निकलें।
विज्ञापन


इस बीच राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान के प्रवक्ता डॉ. डी के सिन्हा ने बताया कि संस्थान में भर्ती 13 घायलों में से छह को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती घायलों में अभी एक घायल नदीम अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल के गहन चिकित्सका इकाई (आइसीयू) में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व रांची समेत राज्य के सभी भागों में तनाव में कमी को देखते हुए राजधानी रांची में पिछले छत्तीस घंटे से बंद इंटरनेट सेवा आज तड़के बहाल कर दी गई। दूसरी ओर रांची और आसपास के इलाकों में अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस की भारी तैनाती यथावत जारी रखी गई है।


झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं महानिरीक्षक (कार्रवाई) एवी होमकर ने बताया कि रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ द्वारा किए गए पथराव, तोड़फोड़ और हिंसा के सिलसिले में कार्रवाई में तेजी लाते हुए पुलिस ने 24 नामजद समेत पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ अब तक 25 प्राथमिकी दर्ज की हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शनिवार को हिरासत में लिये गये छह व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed