फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Two dozen students fall sick after finding lizard in breakfast at Kasturba Vidyalaya, admitted to h

Jharkhand: कस्तूरबा विद्यालय में नाश्ते में छिपकली मिलने से दो दर्जन छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

Fri, 04 Jul 2025 09:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 09:00 PM IST
सार

गोड्डा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नाश्ते में छिपकली मिलने की वजह से लगभग दो दर्जन छात्राएं बीमार हो गईं। सभी को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत के बाद गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Two dozen students fall sick after finding lizard in breakfast at Kasturba Vidyalaya, admitted to h
इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के गोड्डा जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की करीब दो दर्जन छात्राएं नाश्ते में छिपकली मिली सब्जी खाने के बाद बीमार पड़ गईं। सभी छात्राओं को तत्काल गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार छात्राएं फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, छात्राओं को सुबह नाश्ते में चूड़ा और सब्जी परोसी गई थी। नाश्ता करने के कुछ ही देर बाद छात्राओं को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर हॉस्टल प्रभारी पूजा भारती ने सभी बीमार छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती छात्राओं, सोनम कुमारी और डोली कुमारी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने चूड़ा-सब्जी खाई, उन्हें सिर में तेज दर्द और उल्टी होने लगी। जब खाने की जांच की गई तो सब्जी में मरी हुई छिपकली पाई गई। यह घटना स्कूलों में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। वहीं, झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री और स्थानीय विधायक संजय यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल में इलाजरत छात्राओं से बातचीत की और स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील और रसोई व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करती है। यह आवश्यक है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों और बच्चों की जान जोखिम में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed