फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand three tribal women buried alive after cave in in singhbhum

Jharkhand: सिंहभूम जिले में मिट्टी धंसने से तीन महिलाएं जिंदा दफन हुईं, पांच घायल

Wed, 10 Apr 2024 03:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 10 Apr 2024 03:41 PM IST
सार

हादसे में घायल हुए पांच अन्य लोगों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
jharkhand three tribal women buried alive after cave in in singhbhum
मिट्टी धंसने से तीन महिलाएं जिंदा दफन हुईं (सांकेतिक तस्वीर)) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी धंसने से तीन महिलाएं जिंदा दफन हो गईं। हादसे में पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने बताया कि सिंहभूम जिले के बहारागोरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मटियाना गांव में पीड़ित महिलाएं घर में पुताई के लिए मिट्टी खोद रहीं थी। उसी दौरान मिट्टी भरभराकर उन पर गिर गई, जिससे महिलाएं मिट्टी में दब गईं। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गईं। 
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए पांच अन्य लोगों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने घायलों को शिफ्ट करने के लिए आर्थिक मदद दी। विधायक ने कहा कि वह इस मामले को राज्य के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता के सामने उठाएंगे और उनसे अपील करेंगे कि पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed