फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand The struggle of 65 thousand para teachers will end committee formed for confirmation and pay scale

झारखंड: 65 हजार पारा शिक्षकों के संघर्ष को मिलेगा फल, स्थायीकरण व वेतनमान के लिए कमेटी गठित 

Sun, 22 Aug 2021 08:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Aug 2021 08:47 AM IST
सार

झारखंड में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षकों की समस्या को दूर करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके आदेश पर जल्द से जल्द नियमावली तैयार कर शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान की मांग को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jharkhand The struggle of 65 thousand para teachers will end  committee formed for confirmation and pay scale
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। इन शिक्षकों के स्थायी होने की उम्मीद बढ़ गई है। दरअसल, राज्य सरकार ने ऐसे शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान नियमावली के लिए कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी एक सप्ताह में नियमावली का ड्राफ्ट तैयार करके सरकार को सौंपेगी। जानकारी के मुताबिक शिक्षा सचिव राजेश शर्मा के निर्देश पर राज्य परियोजना निदेशक शैलेश कुमार चौरसिया को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन


खत्म होगा 18 वर्षों का संघर्ष
सरकार के इस कदम पर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने खुशी जताई है। मोर्चा की ओर से बयान जारी किया गया है कि 65 हजार शिक्षक 18 वर्ष से संघर्ष कर रहे थे। उनके संघर्ष को अब फल मिलने वाला है। 
विज्ञापन


बिहार की तर्ज पर तैयार होगी नियमावली 
कमेटी एक सप्ताह के अंदर वेतनमान आधारित मानदेय एवं सेवा शर्तों के लिए बिहार की तर्ज पर नियमावली तैयार करेगी। ड्राफ्ट का पहला प्रारूप 23 अगस्त को शिक्षा सचिव के अवलोकन के लिए पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed