फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: The festival of nature worship Sarhul will be celebrated with great pomp

झारखंड: प्रकृति पूजा का पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जाएगा, शोभायात्रा भी निकलेगी 

Wed, 30 Mar 2022 11:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Wed, 30 Mar 2022 11:05 PM IST
सार

झारखंड के मुख्य सचिव की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरहुल और रामनवमी के दिन धार्मिक जुलूस निकालने की सशर्त इजाजत दे दी गई है।

विज्ञापन
Jharkhand: The festival of nature worship Sarhul will be celebrated with great pomp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झारखंड में कोरोना महामारी की वजह से दो साल तक सरहुल और रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकल सकी थी। लेकिन इस बार 4 अप्रैल को प्रकृति पूजा का पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जाएगा और इस मौके पर शोभायात्रा भी निकलेगी। 10 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है। इस दिन भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। झारखंड सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। 

विज्ञापन


झारखंड के मुख्य सचिव की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सरहुल और रामनवमी के दिन धार्मिक जुलूस निकालने की सशर्त इजाजत दे दी गई है। इन शोभायात्राओं में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। अगर शोभायात्राएं एक साथ निकाली जा रही हैं तो जुलूस में शामिल लोगों की अधिकतम संख्या 1 हजार हो सकती है। शाम 6 बजे के बाद जुलूस निकालने की इजाजत नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


नोटिफिकेशन में विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि किसी भी शोभायात्रा में रिकॉर्डेड म्यूजिक या डीजे पर पाबंदी रहेगी। जुलूस में शामिल होने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा और वे समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहेंगे। इलके अलावा किसी भी जुलूस के लिए पूर्व अनुमति जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed