फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: The case of finding a dead body of a medical student in Patratu Dam is not yet disclosed.

झारखंडः पतरातू डैम में मेडिकल छात्रा के शव मिलने के मामले का अब तक खुलासा नहीं, एसआईटी बनाई

Sun, 17 Jan 2021 06:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला न्यूज डेस्क, रांची
अमर उजाला न्यूज डेस्क, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 17 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: The case of finding a dead body of a medical student in Patratu Dam is not yet disclosed.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू डैम में 12 जनवरी को मिले मेडिकल छात्रा के शव के मामले का पांच दिन भी खुलासा नहीं हो सका है। छात्रा को हाथ-पैर रस्सी से बांधकर तालाब में फेंका गया था। माना जा रहा है कि कहीं और उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया। मामले की जांच के लिए रामगढ़ व हजारीबाग के पुलिस अधिकारियों की एसआईटी बनाई गई है। एसआईटी मामले में दुष्कर्म समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पतरातू के एसडीओपी प्रकाश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह लगता है कि शव को यहां लाकर डैम में डाला गया। हम घटना को लेकर व्यापक छानबीन कर रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार ने मामले का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया है। 
विज्ञापन


गोड्डा की रहने वाली थी छात्रा
पुलिस ने गत बुधवार को बताया था कि 22 साल की मेडिकल छात्रा का शव पतरातू बांध में तैरता मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। वह हजारीबाग के मेडिकल काॅलेज की छात्रा थी। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। मृत छात्रा गोड्डा की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

दोस्तों के साथ गई थी डैम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा अपने दोस्तों के पतरातू लैक रिसाॅर्ट घूमने गई थी। यह रिसाॅर्ट लोकप्रिय है और यहां पिकनिक मनाने के लिए लोग जाते रहते हैं। सूचना मिली है कि मृत छात्रा सोमवार तक कैंपस में थी। वह इसी दिन सुबह नौ बजे रांची रवाना हुई थी।  घटनास्थल से मिले बैग में से प्लास्टिक की रस्सी, बेल्ट, खाने का सामान ,पानी की बोतल आदि बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच-पड़ताल कर रही है।



झारखंड के छोटा नागपुर डिवीजन के डीआईजी एवी होमकर ने बताया कि एसआईटी मामले की जांच दुष्कर्म समेत सभी एंगल से कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed