{"_id":"6555f8b47bdfc280ca04f5e4","slug":"jharkhand-si-among-two-cops-injured-in-group-clash-latest-news-update-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: गोड्डा में दो गुटों के बीच झड़प, ईंट-पत्थर भी चले; एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: गोड्डा में दो गुटों के बीच झड़प, ईंट-पत्थर भी चले; एसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
Thu, 16 Nov 2023 04:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, गोड्डा (झारखंड)
पीटीआई, गोड्डा (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 16 Nov 2023 04:40 PM IST
सार
घटना जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो गांवों के निवासियों के बीच विवाद की वजह से हुई। मामले में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गोड्डा जिले में दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के बीच ईंट-पत्थर भी चले। बवाल के दौरान एक उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात टाउन थाना क्षेत्र के पथरा चौक पर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर पहुंची तो एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। एसपी नाथू सिंह मीना ने कहा कि दोनों समूहों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टाउन पुलिस थाने के प्रभारी मधुसूदन मोदक को मामूली चोटें आईं, जबकि उप-निरीक्षक उमेश मोदी को सिर में चोट आई है। उन्होंने बताया कि एसआई का अस्पताल में इलाज किया गया। घटना जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो गांवों के निवासियों के बीच विवाद की वजह से हुई। मामले में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन