{"_id":"5efc416e6bde4d46b94ac1a8","slug":"jharkhand-rape-accused-killed-by-villagers-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दुष्कर्म के आरोपी की ग्रामीणों ने जंगल में ले जाकर की हत्या, जांच जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दुष्कर्म के आरोपी की ग्रामीणों ने जंगल में ले जाकर की हत्या, जांच जारी
Wed, 01 Jul 2020 01:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला न्यूज डेस्क, सिमडेगा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, सिमडेगा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड में सिमडेगा के रेंगारीह इलाके में सोमवार रात एक युवक की गांव के लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। जोगीमुंडा गांव के जंगल में मंगलवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। युवक की पहचान विनीत लकड़ा के रूप में हुई है। युवक एक माह पूर्व ही जेल से रिहा होकर गांव आया था। उस पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है और वह सात माह तक जेल में रहा।
इस संबंध में रेंगारीह थाना प्रभारी सच्चिदानंद तिवारी का कहना है कि जेल से छूटकर आने के बाद विनीत गांव में रंगदारी और लोगों को डराकर पैसे लेने का काम कर रहा था। उसकी आदतों और उस पर लगे आरोपों से लोगों में काफी गुस्सा था।
विनीत अपने घर में सोमवार की रात में सोया हुआ था। उसी समय गांव के ही लोग आए और उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं ग्रामीण उसे पीटते हुए करीब डेढ़ किमी दूर जंगल ले गए और वहां उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।