फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Rajya Sabha election, jmm vs congress, hemant soren, Sonia Gandhi

Jharkhand: 'आंख मत दिखाओ' झामुमो की कांग्रेस को धमकी, राज्यसभा सीट के लिए दोनों पार्टियों में ठनी

Sun, 29 May 2022 02:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 May 2022 02:07 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि झारखंड के एक नेता को राज्यसभा जाना चाहिए। हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी जो कहेंगी हम उसका पालन करेंगे। सकारात्मक बातचीत हुई (झामुमो के साथ) और मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस का उम्मीदवार होगा।

विज्ञापन
Jharkhand Rajya Sabha election, jmm vs congress, hemant soren, Sonia Gandhi
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस और झामुमो में ठन गई है। दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार के लिए दावेदारी ठोक रही है। मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ कई कांग्रेसी नेता भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस मुद्दे पर सोरेन की मुलाकात सोनिया गांधी से भी हुई । मुलाकात के बाद सोरेन ने कहा कि मैं सोनिया गांधी से मिलने और राज्यसभा चुनाव और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली आया था। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन से एक उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा। झामुमो और कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने बयान देकर तो स्पष्टीकरण दे दिया है लेकिन उनके नेताओं की बयानबाजी अभी भी जारी है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने भी जारी किया बयान
वहीं अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी बयान सामने आया है। ठाकुर ने कहा है कि झारखंड के एक नेता को राज्यसभा जाना चाहिए। हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी जो कहेंगी हम उसका पालन करेंगे। सकारात्मक बातचीत हुई (झामुमो के साथ) और मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस का उम्मीदवार होगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस आंख न दिखाए: झामुमो
वहीं राज्यसभा सीट पर कांग्रेस द्वारा दावेदारी करने के बाद से झामुमो ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि कांग्रेस हमें आंख न दिखाए। हमारी वजह से कांग्रेस यहां टिकी है। हम मजबूत होंगे तो कांग्रेस भी मजबूत होगी। वहीं कांग्रेस ने भी कहा कि कांग्रेस न तो किसी को आंख दिखा रही है, न याचना कर रही है। गठबंधन हमेशा सहमति के आधार पर कामयाब होता है। निर्देश पर गठबंधन नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


झामुमो हर हालत में अपना उम्मीदवार उतारेगी: सुप्रियो भट्टाचार्य
झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, 'विधायक दल ने एकमत से फैसला लिया कि झामुमो हर हालत में राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी को कांग्रेस से समर्थन मिलने की उम्मीद है। हम चाहते हैं कि चुनावों के लिए महागठबंधन का केवल एक ही प्रत्याशी होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष से आज ही मुलाकात करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में मौजूद
झारखंड के लिए राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रत्याशी पर निर्णय के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता भी इस समय दिल्ली में हैं। कांग्रेस भी झामुमो से अपने प्रत्याशी के लिए समर्थन की उम्मीद कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रखुबर दास नामांकन के लिए दौड़ में सबसे आगे चल रहे नेताओं में शामिल हैं।

भाजपा भी जल्द कर सकती है प्रत्याशी का एलान
भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी की मुलाकात होने के बाद हम अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर देंगे। बता दें कि झामुमो के राज्य विधानसभा में 30 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या 17 है। राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के 26 विधायक हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी एक-दो दिन में ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है।


केंद्रीय एजेंसियों की स्थिति से हम भली-भांति परिचित: सोरेन
इस समय देश में केंद्रीय एजेंसियों की स्थिति से हम भली-भांति परिचित हैं। मैं मुंबई में आर्यन खान के एनसीबी मामले को झारखंड में ईडी की कार्रवाई से जोड़ रहा हूं। झारखंड में छापेमारी के 20-25 दिन बाद भी ईडी की वेबसाइट पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed