{"_id":"6199712583582d067b2f04ee","slug":"jharkhand-rail-traffic-resumed-after-nine-hours-of-derailment-naxalites-had-blasted-the-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पटरी को उड़ाने के नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल, नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर किया था धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पटरी को उड़ाने के नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल, नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर किया था धमाका
Sun, 21 Nov 2021 03:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, धनबाद
एजेंसी, धनबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 21 Nov 2021 03:35 AM IST
सार
झारखंड के धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर धमाका करने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, तो कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान खूंटी जिले में भी पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 की है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक हुआ बाधित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच बदमाशों द्वारा रेल की पटरी को उड़ाने के नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल हुआ। रेलवे ट्रैक पर धमाका करने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, तो कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान खूंटी जिले में भी पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 की है। जिस समय रेल पटरी पर विस्फोट हुआ, उसके कुछ ही समय बाद मुंबई-हावड़ा मेल गुजरने वाली थी। प्रतिबंधित संगठन ने अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस उर्फ किशन जी और उसकी कमांडर पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
उससे कुछ घंटे पहले घटना को अंजाम दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पटरी क्षतिग्रस्त होने की वजह से बड़काकाना-गढवा रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया। इसके बाद सुबह लगभग 10:15 बजे तक मरम्मत कर इस रेलखंड पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व रेलवे के धनबाद मंडल के तहत उक्त स्थल पर माओवादियों द्वारा आहूत बंद के पूर्व हुए बम विस्फोट के बाद पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में पुलिस को और सतर्क कर दिया गया है। रेलवे के प्रवक्ता प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि विस्फोट से रेलवे पटरी को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा माओवादियों के बम विस्फोट में एक डीजल इंजन की ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हुई है। पटरी टूटने की वजह से डीजल लोकोमोटिव के दो पहिये पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर फिलहाल आवाजाही को रोक दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।