फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand police said Viral video on Barhi killing fake action taken against 100 people

झारखंड: पुलिस ने बरही हत्याकांड को लेकर वायरल वीडियो को बताया फर्जी, 100 के खिलाफ की कार्रवाई

Thu, 17 Feb 2022 02:38 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हजारीबाग
पीटीआई, हजारीबाग Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Feb 2022 02:38 AM IST
सार

हजारीबाग जिले के बरही में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प में एक किशोर की हाल ही में हुई हत्या से जुड़े एक 'फर्जी वीडियो' को सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Jharkhand police said Viral video on Barhi killing fake action taken against 100 people
हजारीबाग जिले के बरही में धारा 144 लागू। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार रूपेश पांडेय की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। विपक्षी भाजपा और मृतक के परिवार के सदस्य घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर बरही हत्याकांड को लेकर वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए 100 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बरही में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प में एक किशोर की हाल ही में हुई हत्या से जुड़े एक 'फर्जी वीडियो' को सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। हजारीबाग जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौठे ने कहा कि जांच करने पर पता चला कि कथित वीडियो दो क्लिप को मिलाकर बनाया गया था, जिसमें एक उत्तर प्रदेश का और दूसरा पराग्वे का था। चौठे ने कहा, "हमने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को वायरल करने और इसे बरही पुलिस स्टेशन की घटना से जोड़ने के लिए 100 से अधिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। वह वीडियो फर्जी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारीबाग पुलिस के एक बयान में कहा है कि वीडियो का बरही की घटना से कोई संबंध नहीं है क्योंकि यह शाम को हुआ था, जबकि वायरल क्लिप में दिन के दौरान होने वाली घटनाओं को दिखाया गया है। बयान में कहा गया, "सभी से अपील की जाती है कि इस तरह के फर्जी वीडियो को वायरल करने से बचें, ताकि लोगों में कोई भ्रम न हो और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।"

छह फरवरी (रविवार) को सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस दौरान हजारीबाग जिले के बरही लखना दुलमहा में दो समुदाय से जुड़े युवकों के बीच झड़प हुईं थी, जिसमें युवक रूपेश पांडेय (17) की पिटाई से मौत हो गई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव है। प्रशासन का दावा है कि निजी रंजिश के चलते लड़के की हत्या की गई है।


वहीं, बुधवार को रूपेश पांडेय के परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। कपिल मिश्रा दिल्ली से झारखंड के बरही में मॉब लिंचिंग के शिकार युवक रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही कपिल मिश्रा रांची एयरपोर्ट से बाहर निकले पुलिस की टीम ने उन्हें वहीं रोक दिया। रूपेश पांडेय हत्याकांड के बाद झारखंड के चार शहरों में तनाव व्याप्त है। हजारीबाग सहित कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई थी और अभी भी बरही में धारा 144 लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed