फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Police arrests members of interstate robbery gang liquor shop robbery and many theft bursted

Jharkhand: अंतरराज्यीय लूट गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, शराब की दुकान में लूट और चोरी के कई मामलों का खुलासा

Fri, 12 Jul 2024 04:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 04:32 AM IST
सार

जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने जांच करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। बुधवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक गिरोह अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए चारपहिया वाहनों से जमशेदपुर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में घूम रहा है। 
 

विज्ञापन
Jharkhand Police arrests members of interstate robbery gang liquor shop robbery and many theft bursted
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विभिन्न ब्रांडों की 55 कार्टन शराब, चार चारपहिया वाहन, आठ मोबाइल, एक कटर और एक कैंची बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले में डकैती, शराब की दुकानों में लूट और वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


शराब की दुकान में हुई लूट की घटना को सुलझाने के लिए जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने जांच करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। बुधवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक गिरोह अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए चारपहिया वाहनों से जमशेदपुर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में घूम रहा है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद एसपी (शहर एवं ग्रामीण) ऋषभ गर्ग के साथ एसआईटी ने जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान उन्होंने सालबनी मोड के पास एक बोलेरो को रोका और चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बिस्टुपुर, सोनारी, कदमा, साकची और सिदगोड़ा के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, गमरिया, सरायकेला और चांडिल, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर और ओडिशा के विभिन्न स्थानों में कई लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने चार और साथियों के बारे में जानकारी दी, जो लूटपाट की घटनाओं में उनके साथ शामिल रहते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य चार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कौशल ने दावा किया कि इन गिरफ्तारियों के बाद झारखंड के तीन जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज 20 मामले सुलझाए गए हैं।


इससे पहले, जमशेदपुर पुलिस ने एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से दो दर्जन चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed