{"_id":"60f48fb6923e9118654b719b","slug":"jharkhand-police-arrested-seven-kidnappers-rescued-the-kidnapped-person-with-the-help-of-villagers-in-palamu","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : पलामू में ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने सात अपहर्ताओं को किया गिरफ्तार, अपहृत व्यक्ति को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : पलामू में ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने सात अपहर्ताओं को किया गिरफ्तार, अपहृत व्यक्ति को छुड़ाया
Mon, 19 Jul 2021 02:01 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मेदिनीनगर
पीटीआई, मेदिनीनगर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:01 AM IST
सार
- पलामू के छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें छत्तरपुर थानान्तर्गत देवगन के समीप गिरफ्तार किया गया है। जहां ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देख कर उन्हें अपने कब्जे में लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में रविवार को पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले से एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण करके यहां छत्तरपुर के जंगल पहुंचे सात कथित अपहरणकर्ताओं को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया। फिर उनके कब्जे से अपहरण किए गए व्यक्ति को रिहा करा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पलामू के छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें छत्तरपुर थानान्तर्गत देवगन के समीप गिरफ्तार किया गया है। जहां ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देख कर उन्हें अपने कब्जे में लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में ज्ञात हुआ कि पलामू के सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा थानान्तर्गत शिवपुर स्थित एक गैराज पर ट्रैक्टर की मरम्मत करा रहे 45 वर्षीय शैलेन्द्र चन्द्रवंशी का फिरौती के लिए बदमाशों ने अपहरण कर लिया और वह उसे छोङने के लिए उसके परिवार से सात लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अपहरण में पांच बिहार के और दो पलामू जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के अपराधियों का हाथ था जिन्हें गिरफ्तार करके पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है । उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से अपहृत शैलेन्द्र चन्द्रवंशी को मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह बिहार के सेमरी (औरंगाबाद) गांव के रहने वाले हैं ।
पुलिस ने गिरफ्तार अपहर्ताओं की पहचान विकास कुमार (25), प्रदीप कुमार मेहता (24), राजू कुमार (22), राज कुमार (22), रंजन कुमार यादव (24) दिलीप मिश्रा (26) और जितेन्द्र कुमार (27) के रूप में की है ।