फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Police arrested four PLFI militants, recovered cartridges and mobile phones and many other things

Jharkhand: PLFI के चार उग्रवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कारतूस और मोबाइल फोन समेत कई अन्य चीजें बरामद

Fri, 02 Jun 2023 05:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Jun 2023 05:10 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रशांत कुमार उर्फ डबलू, बाहन गोप उर्फ नंद कुमार महतो और निकेश गोप उर्फ मिथिलेश गोप के तौर पर की है।

विज्ञापन
Jharkhand: Police arrested four PLFI militants, recovered cartridges and mobile phones and many other things
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार उग्रवादियों को पुलिस ने झारखंड के खूंटी जिले में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


उन्हें जरियागढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रेगडे जंगल से गिरप्तार किया गया है। यह क्षेत्र राजधानी रांची से 35 किमी दूर है। पुलिस ने उनके पास से 13 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, पीएलएफआई लीफलेट्स और एक कार जब्त की है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रशांत कुमार उर्फ डबलू, बाहन गोप उर्फ नंद कुमार महतो और निकेश गोप उर्फ मिथिलेश गोप के तौर पर की है। खुंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि दिनेश गोप की गिरफ्तारी के कुछ दिन पहले ही प्रशांत को इलाके में संगठन के कमांडर के तौर पर नियुक्ति हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोप जिसके ऊपर 30 लाख रुपये का इनाम रखा गया था,  102 से भी अधिक आपराधिक मामलों में शामिल होने की पुष्टि की गई है। प्रशांत ने 19 मई को गुमला जिले के कोटेंगसेरा क्षेत्र में सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली अर्थमुवर में आग लगा दी थी। 

एसपी ने बताया कि गोप की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य उग्रवादियों को गिरफ्तार और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बी बरामद किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed