फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand officer Ravi Shankar Shukla will be honored by PM Modi

Jharkhand: झारखंड के अफसर होंगे पीएम मोदी के हाथों सम्मानित, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में होंगे पुरस्कृत

Sun, 20 Apr 2025 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Apr 2025 03:04 PM IST
सार

IAS Ravi Shankar: झारखंड के लिए गर्व का दिन होने वाला है। 21 अप्रैल को सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को उनके द्वारा किए गए बेहतरीन प्रशासनिक कार्यों के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Jharkhand officer Ravi Shankar Shukla will be honored by PM Modi
उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है इस बार झारखंड के सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला का चयन उनके उत्कृष्ट कार्यों के वजह से हुआ है। बता दे नई दिल्ली में आयोजित होना वाले सम्मान कार्य से पहली सरायकेला खरसावां का दौरा नीति आयोग की टीम द्वारा किया गया था। जहां उन्होंने पाया कि जिला के आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया गया है। मापदंड के अनुसार सभी कार्य लगभग पूरे किए गए थे, जिस वजह से नीति आयोग की टीम उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के काम से संतुष्ट नजर आए। 21 अप्रैल को उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होंगे इससे छेत्र के लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: संविधान पर टिप्पणी को लेकर के मंत्री हफीजुल हसन के खिलाफ BJP ने निकाला विरोध मार्च, इस्तीफे की मांग
विज्ञापन


पहले भी कई अवार्ड मिल चुके हैं
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले रवि शंकर शुक्ला अपने सफल नेतृत्व एवं कार्यों के वजह से पहले भी सम्मानित हो चुके हैं। वर्ष 2023 में दुमका जिले के उपायुक्त रहते हुए रवि शंकर शुक्ला ने लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन में उल्लेखनीय कार्य किया था। इसके लिए दुमका जिले को राष्ट्रपति के हाथों भूमि पुरस्कार मिला था। शुक्ला को वर्ष 2024 में तत्कालीन राज्यपाल एस राधाकृष्णन ने नेशनल वोटर डे पर सम्मानित किया था। वर्ष 2019 में नीति आयोग की ओर से चैंपियन ऑफ चेंज का अवार्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed