फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand news update Trainee police constable rapes seven year old girl in Hazaribag

Jharkhand: कांस्टेबल ने सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
सार

बच्ची को घर पर अकेला पाकर आरोपी कांस्टेबल ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने माता-पिता के घर लौटने पर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
jharkhand news update Trainee police constable rapes seven year old girl in Hazaribag
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में रविवार को एक ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


कोरा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी बच्ची के घर के पास रह रहा था। शनिवार को बच्ची घर पर अकेली थी, उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर पुलिस कांस्टेबल बच्ची के घर पहुंचा और कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने माता-पिता के घर लौटने पर आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे  जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने अपराध की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के लातेहार में पुलिस ने 1.5 करोड़ का पोस्ता किया जब्त
झारखंड के लातेहार जिले में एक ट्रक से करीब 4.5 टन पोस्ता जब्त किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए पोस्ता की कीमत झारखंड में लगभग 45 लाख रुपये और राजस्थान में 1.5 करोड़ है। पोस्ता झारखंड में 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम और राजस्थान में लगभग 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जाता है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात चंदवा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर ट्रक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि यह खेप राजस्थान के बीकानेर ले जाई जा रही थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed