{"_id":"68738e2331ffa1ecf10a76e7","slug":"jharkhand-news-revenue-employee-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-10-thousand-major-action-by-acb-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: राजस्व कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: राजस्व कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Sun, 13 Jul 2025 04:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 13 Jul 2025 04:15 PM IST
सार
सरायकेला जिले के चांडिल अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जमशेदपुर की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ACB ने रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
ACB जमशेदपुर टीम ने यह कार्रवाई राजेश हेम्ब्रम नामक व्यक्ति की शिकायत पर की। शिकायतकर्ता का आरोप था कि पुश्तैनी जमीन से जुड़े ऑनलाइन पंजी-2 में नाम दर्ज कराने के एवज में राजस्व कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।
ये भी पढ़ें: रिम्स-2 निर्माण को लेकर विवाद गहराया, आदिवासी रैयतों के समर्थन में उतरा जनजाति आयोग
विज्ञापन
एसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाल बिछाया और बुधवार को जैसे ही शनि बर्मन ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने ACB की तत्परता और पारदर्शिता के प्रति इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों ने शिकायतकर्ता राजेश हेम्ब्रम की हिम्मत को भी सलाम किया है, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है।