Jharkhand News: धनबाद में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से मची अफरातफरी, दो लोगों की मौत; छह घायल
Dhanbad News: धनबाद के विकास नगर में तीन मंजिला मकान में देर रात आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग झुलस गए। दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में एक तीन मंजिला मकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए।
मृतकों की पहचान और पारिवारिक जानकारी
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंता देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रशांत कुमार उर्फ गोलू करीब 15 दिन पहले पटना से अपनी नानी चिंता देवी के घर आया था और घटना के समय उसी मकान में मौजूद था।
घर में मौजूद थे 15 लोग
घटना के वक्त मकान में कुल 15 लोग सो रहे थे। प्रथम तल पर आठ लोग, दूसरे तल पर तीन लोग और तीसरे तल पर चार लोग मौजूद थे। आग सबसे पहले प्रथम तल में लगी, जिससे कुछ ही समय में पूरे मकान में धुआं भर गया।
नींद में थे लोग, अचानक मचा हड़कंप
देर रात सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी आग लगने से चीख-पुकार मच गई। दूसरे और तीसरे तल पर सो रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने में धुएं की अधिकता के कारण काफी परेशानी हुई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: छात्रवृत्ति भुगतान के मुद्दे पर सड़कों पर उतरेगा BJP युवा मोर्चा, राज्य सरकार का करेगा घेराव
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया गया कि चिंता देवी अपने कमरे में हीटर चलाकर रात करीब 12 बजे सोई थीं। करीब एक बजे आग लगने की जानकारी अन्य परिजनों को मिली।
दो की मौत, छह लोग झुलसे
आग की चपेट में आने से घर संचालक कुंदन का भांजा प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और उसकी नानी चिंता देवी गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे छह लोग भी झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.