फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Jharkhand cabinet meeting will be held on July 11, many important proposals may be approved

Jharkhand News: 11 जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Tue, 08 Jul 2025 08:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Jul 2025 08:41 PM IST
सार

Jharkhand: राज्य में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए भी सरकार के पास पर्याप्त फंड नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार से लंबित बकाया राशि प्राप्त करने की रणनीति पर भी मंत्रिपरिषद में विचार हो सकता है। बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल-कॉलेज की जर्जर इमारतें और पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खूंटी जिले में बनई नदी पर पेलोल पुल के पुनर्निर्माण पर भी फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Jharkhand cabinet meeting will be held on July 11, many important proposals may be approved
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई (गुरुवार) को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रालय में दोपहर 2 बजे से होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने जानकारी दी है। इस बार की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। पिछली बैठक में मंत्रिपरिषद ने कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय की जा सकती है।

विज्ञापन


पिछले साल उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद परीक्षा पर रोक लगा दी गई थी। अब कैबिनेट इस परीक्षा को दोबारा शुरू करने पर मुहर लगा सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है। कई जिलों में लाखों लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। सरकार इसका समाधान निकाल सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें: 10 जुलाई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक, गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए भी सरकार के पास पर्याप्त फंड नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार से लंबित बकाया राशि प्राप्त करने की रणनीति पर भी मंत्रिपरिषद में विचार हो सकता है। बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल-कॉलेज की जर्जर इमारतें और पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खूंटी जिले में बनई नदी पर पेलोल पुल के पुनर्निर्माण पर भी फैसला लिया जा सकता है। पिछले चार साल से राज्य में नगर निकाय चुनाव नहीं हुए हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। बैठक में नगर निकाय चुनाव की तिथि तय करने पर भी विचार हो सकता है। कुल मिलाकर इस बार की कैबिनेट बैठक में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed