फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Former Zilla Parishad member Anil Mahato shot dead in Ranchi

Jharkhand News: भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या, बदमाशों ने सिर में गोली मारी, मौके पर मौत; रांची बंद का एलान

Wed, 26 Mar 2025 09:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा नेता अनिल महतो को बदमाशों ने गोली मार दी। हमले में महतो की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लाोगों ने कांके चौक पर जाम लगा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Jharkhand News: Former Zilla Parishad member Anil Mahato shot dead in Ranchi
टाइगर अनिल महतो की हत्या से नाराज लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य और सह महावीर मंडल अध्यक्ष टाइगर अनिल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने प्रदेश की राजधानी रांची के चर्चित कांके चौक पर वारदात को अंजाम दिया। अनिल महतो चाय की एक दुकान पर खड़े थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आप सांप को कितना भी दूध पिलाएं, वह आपको डसेगा ही'...सौगात-ए-मोदी पर भाजपा विधायक के बिगड़े बोल
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पूर्व जिला परिषद सदस्य, कंके महावीर मंडल के अध्यक्ष और सह बीजेपी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य टाइगर अनिल महतो आम दिनों की तरह आज बुधवार को भी कांके चौक पर अपनी सामान्य गतिविधियों में व्यस्त थे। इस दौरान साइकिल सवार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में महतो के सिर में गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, गोली लगते ही महतो जमीन पर गिर गए, तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले की सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम माेदी का स्वागत करते टाइगर अनिल महतो लाल घेरे में। (फाइल फोटो)

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
हैरानी की बात यह है कि जिस कांके चौक पर वारदात को अंजाम दिया गया है, वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कांके चौक जाम कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशाशन से मांग कर रहे हैं कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए।  

ये भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर होती है गौ हत्या, झारखंड सरकार के मंत्री ने प्रतिबंधित मांस बैन करने की मांग की

अपराधी बेलगाम, सरकार और प्रशासन पंगु: संजय सेठ
टाइगर अनिल महतो की हत्या पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना हतप्रभ करने वाली है, कांके चौक पर दिनदहाड़े वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या हो जाती है। बीच चौराहे पर अपराधी गोली मारकर चले जाते हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रह जाता है। राजधानी में पुलिसिंग पूरी तरह फेल हो चुकी है। अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खौफ समाप्त हो चुका है। इस घटना ने एक बार फिर से प्रमाणित कर दिया कि शहर में कोई सुरक्षित नहीं है।


भाजपा विधायक बोले- कल रांची बंद रहेगा
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या को लेकर भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में उनकी (हेमंत सोरेन की) सरकार बनी है, आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। पुलिस प्रशासन विफल हो गया है, वे बालू, जमीन और कोयला लूटने में व्यस्त हैं। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अनिल टाइगर ने कहा कि प्रदेश में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कल गुरुवार को रांची बंद का भी एलान किया। 

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की जांघ में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रांची एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस की टीमें उसके पीछे थीं। पुलिस टीम को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसकी जांघ में गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed