फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: ED takes major action in Ranchi, raids six locations simultaneously

Jharkhand News: ईडी की रांची में बड़ी कार्रवाई, एक साथ छह ठिकानों पर छापेमारी

Thu, 07 Aug 2025 09:02 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 09:02 AM IST
सार

राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर सहित पांच अन्य स्थान शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Jharkhand News: ED takes major action in Ranchi, raids six locations simultaneously
रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह राजधानी रांची में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे शहर में हलचल मच गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय से सुबह सात गाड़ियों में रवाना हुई और विभिन्न ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनमें पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट का चौथा फ्लोर प्रमुख है। इसके अलावा पांच अन्य जगहों पर भी ईडी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति भवन से किसान रामदास बेदिया को मिला डिनर का न्योता, अनगड़ा का बीसा गांव में खुशी की लहर
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम इन ठिकानों पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाल रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किससे संबंधित है, लेकिन अधिकारियों की गतिविधियों को देखकर माना जा रहा है कि यह मामला आर्थिक अपराधों से जुड़ा हो सकता है। ईडी की यह छापेमारी किस केस से जुड़ी है, इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी किसी बड़ी जांच का हिस्सा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed