फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Decision on Neeraj Singh murder case will come today, tight security in Dhanbad court

Jharkhand News: नीरज सिंह हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, धनबाद कोर्ट में कड़ी सुरक्षा; पुलिस बल तैनात

Wed, 27 Aug 2025 06:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 06:43 PM IST
सार

Jharkhand: वर्ष 2017 में हुए नीरज सिंह की हत्या ने पूरे राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया था। गोलीबारी की उस घटना के बाद से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में रहा है। अब अदालत के फैसले पर पूरे झारखंड की निगाहें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
Jharkhand News: Decision on Neeraj Singh murder case will come today, tight security in Dhanbad court
बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनबाद की राजनीति और अपराध जगत से जुड़े बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज जिला अदालत अपना फैसला सुनाने जा रही है। इसे लेकर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायाधीश फैसला सुनाएंगे।

विज्ञापन

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कोर्ट परिसर, मुख्य द्वार, सड़क और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि फैसले के दौरान बड़ी संख्या में लोग अदालत परिसर के बाहर जुट सकते हैं। इसी को देखते हुए मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: अब स्वदेशी समानों की होगी बिक्री,केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची से की अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हुए नीरज सिंह की हत्या ने पूरे राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया था। गोलीबारी की उस घटना के बाद से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में रहा है। अब अदालत के फैसले पर पूरे झारखंड की निगाहें टिकी हुई हैं।

स्थानीय लोग भी इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि इस ऐतिहासिक फैसले से न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि फैसला आने के बाद किसी भी तरह की अव्यवस्था या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed