फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Union Minister of State for Defence Sanjay Seth made a big start from Ranchi emphasized on sal

Jharkhand News: अब स्वदेशी समानों की होगी बिक्री,केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची से की अभियान की शुरुआत

Wed, 27 Aug 2025 03:08 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

Jharkhand News : स्वदेशी समानों को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची से बड़ी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने अमेरिका के द्वारा भारत में पचास प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बदले में यह मुहिम आगे बढ़ाई है। साथ ही झारखंड में अब स्वदेशी समानों की बिक्री हो,इस पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand News Union Minister of State for Defence Sanjay Seth made a big start from Ranchi emphasized on sal
झारखंड में अब स्वदेशी समानों की बिक्री की जाएगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में अब स्वदेशी समानों की बिक्री की जाएगी। अमेरिका के द्वारा भारत में पचास प्रतिशत टैरिफ का माकूल जवाब देने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तैयार है। इसी कड़ी में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राजधानी रांची में स्वदेशी सामग्रियों को बढ़ावा देने और विदेशी समानों का बहिष्कार करने के अभियान की शुरुआत किया गया। इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी रांची के कई दुकानों में स्वदेशी उत्पादित सामग्रियों की बिक्री करने का पोस्टर चिपकाया। इस अभियान में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों ने भी बढ़चढ़ कर साथ दिया। राजधानी रांची के सैकड़ों दुकानों में एक पोस्टर चिपकाया गया जिसमें लिखा हुआ है हमारी दुकान में स्वदेशी उत्पाद बिकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News : नीतीश कुमार सरकार के कद्दावर मंत्री श्रवण कुमार पर हमला, दौड़कर भागते हुए बचाई जान; वजह भी जानें
विज्ञापन


गणपति उत्सव से की अभियान की शुरुआत

वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गणपति उत्सव पर यहां पर इस अभियान की शुरुआत किया गया है और मैं पूरे झारखंड के अलग अलग जिले में जाकर इस अभियान को आगे बढ़ाऊंगा।  देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। पूरे देश की जनता से स्वदेशी उत्पादित वस्तु खरीदने की अपील की है। सभी दुकानदार भाई अपनी अपनी दुकान में स्वदेशी उत्पादित सामानों की बिक्री का बोर्ड लगाएंगे। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना है। भारत से बाहर की बनी वस्तुओं का त्याग करना होगा तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में पूरे भारत के लोगों को एकसाथ होना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यही समय है अमेरिका को माकूल जवाब देने का,हमलोगों को भारत में तैयार समानों को ही इस्तेमाल करना है। विदेशी समानों का त्याग करना होगा। इससे भारत की अर्थव्यवथा मजबूत होगी और 2047 तक भारत पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली राष्ट बन जाएगा।

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather Live: जम्मू-कश्मीर में आपदा, सीएम उमर ने पीएम मोदी से की बात; भूस्खलन से 32 की मौत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed