फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Awareness workshop organized on Waqf law in Ranchi

Jharkhand: वक्फ कानून को लेकर जनजागरण कार्यशाला का आयोजन, भाजपा नेता दुष्यंत गौतम बोले- विपक्ष झूठ बोल रहा

Tue, 22 Apr 2025 04:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 04:25 PM IST
सार

Jharkhand: रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम रहे। उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे विरोधों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Jharkhand News: Awareness workshop organized on Waqf law in Ranchi
बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में किए गए संशोधन को लेकर लागू किए गए नए कानून पर देशभर में राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन कर रही है। इसी विषय को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में वक्फ कानून को लेकर एक जनजागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं के अनुसार, कार्यकर्ता आम जनता, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर इस कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: रांची में ईडी की कार्रवाई, वन भूमि घोटाले में कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दी दबिश

विज्ञापन

मुख्य अतिथि दुष्यंत गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब केंद्र सरकार ने देशहित में कोई निर्णय लिया है, विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस ने उसका विरोध किया है। वक्फ बोर्ड लंबे समय से विकास में बाधा बनता रहा है। विपक्ष के कई नेताओं ने वक्फ की जमीनों पर अपने निजी व्यवसाय या कॉलोनियां खड़ी कर ली हैं। सरकार ने ऐसी अनियमितताओं को रोकने और वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह संशोधन किया है। उन्होंने आगे कहा कि वक्फ अधिनियम में संशोधन का उद्देश्य गरीब मुस्लिम समाज को सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा के विकास से जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed