फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED Investigation: ED raids several areas of the capital Ranchi over forest land scam

ED Raid: रांची में ईडी की कार्रवाई, वन भूमि घोटाले में कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दी दबिश

Tue, 22 Apr 2025 12:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

ED की यह छापेमारी बोकारो में वन भूमि घोटाले से जुड़े तथ्यों की जांच के संबंध में की जा रही है। यह कार्रवाई कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों के परिसरों पर की जा रही है। 2023 में भी ED द्वारा इस कंपनी पर GST मामलों में कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
ED Investigation: ED raids several areas of the capital Ranchi over forest land scam
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के लालपुर स्थित हरिओम टावर सहित कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही  ED की टीम रेड जारी है। सूचना के अनुसार यह कार्रवाई कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों की ठिकानों में की जा रही है। वर्ष 2023 में भी जीएसटी संबंधित मामलों लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ED द्वारा कार्रवाई की गई थी। अब 2025 में एक बार फिर ED ने झारखंड में दबिश दी है। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय झारखंड में एक बार फिर सक्रिय हो चुकी है आज राजधानी रांची में तड़के सुबह से ही ED की टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर कारवाई चल रही है। राजवीर कंस्ट्रक्शन के तीन मालिक हैं  वीर अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल और विमल अग्रवाल। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीसी रवि शंकर सम्मानित, पीएम मोदी ने दिया इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई बोकारो में हुए वन भूमि घोटाले से जुड़े तथ्यों को लेकर की जा रही है। मामला वर्ष 2022 का बताया गया है। आरोप है कि इस मामले में बोकारो में प्रशासनिक अधिकारियों ने एक कंपनी को वन विभाग की 74.38 एकड़ जमीन आवंटित कर दी थी। इसी वर्ष जनवरी में ही बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त से इसकी शिकायत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed