फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: A woman along with two children committed suicide by hanging herself

Jharkhand News: महिला ने 2 बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 04 Aug 2025 09:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 09:30 AM IST
सार

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने निवास पर एक महिला ने अपने 12 वर्षीय बेटे और 14 वर्षीय बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
 

विज्ञापन
Jharkhand News: A woman along with two children committed suicide by hanging herself
महिला ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार सुबह शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा स्थित एक अपार्टमेंट में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में 14 वर्षीय बेटा, 12 वर्षीय बेटी और उनकी मां की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: फेसबुक पर हुई दोस्ती, देवघर में शादी और फिर धोखा, झारखंड की युवती को छोड़कर फरार हुआ युवक
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद महिला अपने बच्चों के साथ अलग मकान में रहने लगी थी। महिला के पति का नाम ब्रजेश सिंह बताया जा रहा है, जो औरंगाबाद का रहने वाला है। उसी ने जगरनाथपुर थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जब वह महिला के घर पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार घटना के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या कोई अन्य कारण था। पुलिस पड़ोसियों, रिश्तेदारों और महिला के पति से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed