फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand MoU signed between Finance and SBI regarding salary package of state employees

Jharkhand: फाइनेंस और SBI के बीच राज्यकर्मियों की सैलरी पैकेज को लेकर हुआ MoU, इन बैंकिंग सेवाओं का मिलेगा लाभ

Thu, 17 Apr 2025 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 05:14 PM IST
सार

Finance Department and SBI MoU Signed: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्यकर्मियों की सैलरी  पैकेज को लेकर एमओयू हुआ। इसके तहत एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले कर्मियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ तक का दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा समेत कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Jharkhand MoU signed between Finance and SBI regarding salary package of state employees
बैठक करते हुए सीएम सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में गुरुवार को वित्त विभाग, झारखंड सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलेरी पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। एमओयू पर वित्त विभाग की विशेष सचिव राजेश्वरी बी एवं भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल ने हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (झारखंड -बिहार) केबी बंगारराजू तथा महाप्रबंधक प्रभाष बोस मौजूद रहे। एमओयू के तहत जिन सरकारी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में होगा, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा समेत स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा औऱ कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंत्री हफीजुल हसन के बयान के विरोध में बीजेपी का आक्रोश, वक्फ बोर्ड मामले में कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार फिर नए अध्याय की हो रही शुरुआत
मुख्यमंत्री ने एमओयू हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सरकारी कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के कर्मियों को दुर्घटना बीमा का कवर प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर यह कदम उठाया गया है। दुर्घटना बीमा के माध्यम से उन्हें सेवा काल के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके अलावा कई और व्यवस्थाएं हमारी सरकार ने शुरू की है, जिसके जरिए सरकारी कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।


सरकारी कर्मियों को विपरीत और जटिल परिस्थितियों में दे रहे आर्थिक सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा, आज हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है। चाहे वह आर्थिक सुरक्षा का मामला हो या फिर स्वास्थ्य या जीवन सुरक्षा का, हमारी सरकार अपने सभी सरकारी कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरकार को आपकी चिंता है, उसी प्रकार अब झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में एसबीआई जैसी संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आ रही है।

यह भी पढ़ें: रांची में पहली बार 19-20 अप्रैल को आयोजित होगा एयर शो, सीएम और राज्यपाल को उपायुक्त ने दिया आमंत्रण

राज्य के विकास में सरकारी कर्मचारियों  का अहम रोल
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में सरकारी कर्मियों की अहम भूमिका होती है। राज्य कैसे  आगे बढ़े, इसके लिए नीति निर्धारण से लेकर कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने का माध्यम सरकारी कर्मचारी बनते हैं। ऐसे में सरकारी कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ, उन्हें कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण दिया जा रहा है। सरकारी कर्मचारी भी राज्य हित में अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed