{"_id":"5f34a7012dbcee5b121ac700","slug":"jharkhand-mother-jumps-with-three-children-in-front-of-goods-train-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दो की मौत
Thu, 13 Aug 2020 08:05 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, डालटनगंज
पीटीआई, डालटनगंज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घरेलू झगड़ों से परेशान होकर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार को मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। दुर्घटना में महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि उसके दोनों बेटे सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
पलामू में विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि सबौना गांव निवासी प्रियंका देवी (32) का सुबह में अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था। इससे नाराज प्रियंका ने अपने तीनों बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रियंका और उसकर आठ साल की बेटी की मौत हो गई जबकि दोनों बेटे (छह और तीन साल) बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों को गंभीर चोट पहुंची है, उसका इलाज चल रहा है।