फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand man trying to marry minor girl in bokaro hiding his muslim identity

Jharkhand: धर्म छिपाकर नाबालिग हिंदू लड़की से शादी करने पहुंचा अधेड़, पुलिस को देख मौके से हुआ फरार

Fri, 09 Dec 2022 01:57 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 09 Dec 2022 01:57 PM IST
सार

Jharkhand: करीब 50 साल का अधेड़ शख्स अपना धर्म छिपाकर नाबालिग से शादी करने पहुंचा था> पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी इसी तरह के एक मामले में जेल जा चुका है। वह इसी तरह झांसा देकर गरीब लड़कियों को अपनी जाल में फंसाने का काम करता है।

विज्ञापन
jharkhand man trying to marry minor girl in bokaro hiding his muslim identity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

झारखंड के बोकारो जिले में एक अधेड़ शख्स ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक किशोरी के परिजनों को झांसा दिया और फिर उन्हें शादी के लिए राजी कर लिया। इसके बाद नाबालिग लड़की से शादी करने उसके घर पहुंच गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी शादी छोड़कर वहां से भाग निकला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपना धर्म और पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग लड़की के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


खुद को हिंदू बताया था आरोपी
मामला बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र का है। आरोपी मुस्लिम है, जबकि उनसे खुद को हिंदू बताया था। इसके बाद अधेड़ शख्स बारात लेकर लड़की के घर पहुंच गया। वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 50 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी इसी तरह के एक मामले में जेल जा चुका है। वह इसी तरह झांसा देकर गरीब लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है, जिसमें पुलिस की नकली वर्दी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह परिवार को जाल में फंसाया
बताया गया है कि नाबालिग लड़की की मां कुछ महीने पहले ऋण लेने के लिए बैंक गई थी। इस दौरान आरोपी मिला और अपना नाम संजय बेसरा बताया। साथ ही ऋण पास कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला का ऋण भी पास हो गया। मुस्लिम शख्स फोन कर महिला से बात करता है और बाद में उसने महिला के घर आना शुरू कर दिया। वह हमेशा पुलिस की फर्जी वर्दी में ही महिला के घर आता था। इस वजह से लड़की के परिवार ने उस पर भरोसा कर लिया और वे अधेड़ से बेटी की शादी करने को राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed