Jharkhand: हजारीबाग के लोटवा बांध पर पिकनिक मनाने गए थे सात दोस्त; छह किशोर डूबे, पांच के शव बरामद
पुलिस ने बताया कि अब तक तीन शव मिल चुके हैं। एसपी रतन छोटे ने बताया कि रांची से एक एनडीआरएफ टीम भेजने की मांग की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लोटवा बांध में डूबने से छह नाबालिगों की मौत की खबर है। घटना हजारीबाग जिले की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सात युवा जिनकी उम्र 16-17 साल के बीच है, वह लोटवा बांध पर पिकनिक मनाने गए थे। वहां बांध में नहाने के दौरान छह किशोर डूब गए। पुलिस ने बताया कि अब तक पांच शव मिल चुके हैं। एक की तलाश जारी है। एसपी रतन छोटे ने बताया कि रांची से एक एनडीआरएफ टीम भेजने की मांग की गई है।
किसने-क्या कहा?
- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कुल 7 छात्र गए थे और उनमें से एक सुरक्षित है। 6 में से 5 के शव बरामद कर लिए गए है और अन्य एक के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हम अधिकारियों के संपर्क में हैं। यह एक दुखद घटना है।
- पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कुल सात बच्चे यहां आए थे और उनमें से एक सुरक्षित है। पांच शव बरामद कर लिया गया है। हमने एनडीआरएफ टीम को भी सूचित कर दिया है।
एक की तलाश जारी
राज्य के आपदा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि नहाने के दौरान लोटवा बांध में छह स्कूल बच्चे डूब गए। पांच बच्चों के शव को निकाल लिया गया है, वहीं बाकी एक की तलाश जारी है। मंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। डूबने वाले बच्चे का नाम रजनीश पांडेय, सुमित कुमार, मयंक कुमार, प्रवीण गोप, ईशान सिंह, शिवसागर हैं। सभी छात्र माउंट एग्मोंट स्कूल हजारीबाग के छात्र थे और दो बाइकों पर सवार होकर लोटवा डैम घूमने पहुंचे थे।
हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 17, 2023
सीएम ने जताया दुख
वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'हजारी बाग के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुखद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।'