फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Justice Mahesh Sonak becomes the new Chief Justice of the Jharkhand High Court news in hindi

Jharkhand: न्यायमूर्ति महेश सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, 8 जनवरी के बाद संभालेंगे कमान

Fri, 02 Jan 2026 04:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 02 Jan 2026 04:13 PM IST
सार

Jharkhand: न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे 8 जनवरी को जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन
Jharkhand: Justice Mahesh Sonak becomes the new Chief Justice of the Jharkhand High Court news in hindi
झारखंड उच्च न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के 8 जनवरी को 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर पद से मुक्त होने के बाद न्यायमूर्ति सोनक अपना कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी के लिए फायरिंग की साजिश नाकाम, कुख्यात प्रिंस खान गिरोह का शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन

वर्तमान में वे बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उनका नाम पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित किया गया था। शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने अन्य चार न्यायाधीशों के नाम भी विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए सुझाए थे। न्यायमूर्ति सोनक को 21 जून 2013 को बॉम्बे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed