फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand JMM MLA accused of using fake identity in polling CEO orders probe

Jharkhand: झामुमो विधायक पर चुनाव में फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करने का आरोप, सीईओ ने दिए जांच के आदेश

Mon, 29 Sep 2025 09:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Sep 2025 09:46 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव समाप्त होने और परिणाम घोषित होने के बाद विधायकों से जुड़े विवादों का निपटारा राज्य के राज्यपाल को करना होता है और सांसदों से जुड़े विवादों का निपटारा राष्ट्रपति करते हैं। 

विज्ञापन
jharkhand JMM MLA accused of using fake identity in polling CEO orders probe
झामुमो विधायक दशरथ गगराई - फोटो : एक्स/दशरथगगराई

विस्तार

झारखंड के झामुमो विधायक दशरथ गगराई पर चुनाव में फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। औपचारिक शिकायत के बाद झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रविकुमार ने सरायकेला-खरसावां के पुलिस उपायुक्त को शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


विधायक ने शिकायत को खारिज किया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लालजी राम तियु नामक व्यक्ति ने तीन बार खरसावां से विधायक रहे गगराई की पहचान पर सवाल उठाते हुए एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, 'मैंने शिकायतकर्ता के हलफनामे के साथ शिकायत को सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को जांच के लिए भेज दिया है।' मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव समाप्त होने और परिणाम घोषित होने के बाद विधायकों से जुड़े विवादों का निपटारा राज्य के राज्यपाल को करना होता है और सांसदों से जुड़े विवादों का निपटारा राष्ट्रपति करते हैं। वहीं विधायक ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को सत्ता में बैठे लोगों पर ऐसे आरोप लगाने की आदत है।
विज्ञापन


आरोपों पर झामुमो विधायक दशरथ गगराई का कहना है कि, 'मैंने जो हलफनामे और दस्तावेज जमा किए उनकी विधानसभा चुनावों में तीन बार जांच की गई। आरोप निराधार हैं। दरअसल, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी शिकायतकर्ता अब जमानत पर बाहर हैं और सत्ता में बैठे लोगों पर ऐसे आरोप लगाने की उनकी आदत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Bengal: पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में एक अक्तूबर से भारी बारिश की चेतावनी, सरकार ने उठाए आपात कदम

शिकायतकर्ता ने विधायक की पहचान पर उठाए सवाल
शिकायतकर्ता ने 28 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें वर्तमान विधायक की पहचान पर सवाल उठाया गया था। शिकायतकर्ता लालजी राम तियु, जो खुद को पूर्व सैनिक बताते हैं, ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक दशरथ गगराई असल में रामकृष्ण गगराई हैं, जो असली दशरथ गगराई के बड़े भाई हैं। 18 सितंबर को दिए गए एक हस्ताक्षरित हलफनामे में, शिकायतकर्ता ने अपने दावों के पक्ष में दस्तावेजों और आधिकारिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए जांच की मांग की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed