फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand in dilemma due to central government delay

केंद्र के फैसला न लेने से झारखंड दुविधा में

Wed, 16 Jan 2013 02:13 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 16 Jan 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
jharkhand in dilemma due to central government delay

मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को इस्तीफा दिये सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई फैसला न आने से झारखंड दुविधा में है। केंद्र के पास झारखंड का मामला लटका हुआ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल ने 12 जनवरी को ही रिपोर्ट केंद्र के पास भेज दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को पूरे मामले की जानकारी है लेकिन राज्य के विषय में कोई भी फैसला न होने से संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


अर्जुन मुंडा सात दिनों से कार्यकारी व्यवस्था के रूप में काम कर रहे हैं। इसके चलते राज्य में विकास योजनायें व सभी जरूरी काम अटके हुये हैं। कहीं विभाग से फाइल्स लौटाई जा रही हैं तो कहीं प्रशासनिक अधिकारी मंत्रियों की सुनने को राजी नहीं हैं। राज्य का पूरा तंत्र निष्क्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कोई भी दल सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, झामुमो ने सरकार बनाने के संबंध में संकेत दिये हैं। सभी दलों से लेकर प्रशासनिक महकमा केंद्र के फैसले पर नजर लगाये हुये है। कैबिनेट बैठक की आस में मामला अटका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed