{"_id":"5f60f6ec8636271a0e09d5e3","slug":"jharkhand-high-court-got-two-new-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड उच्च न्यायालय को मिले दो नए न्यायाधीश, आठ पद अभी भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड उच्च न्यायालय को मिले दो नए न्यायाधीश, आठ पद अभी भी खाली
Tue, 15 Sep 2020 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
झारखंड उच्च न्यायालय
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी और न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने दोनों को अदालत के व्हाइट हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दोनों को फरवरी 2019 में उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
दोनों को उच्च न्यायालय का स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इन दो न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद अदालत में अब कुल 17 न्यायाधीश हो गए हैं। हालांकि, अभी भी यहां आठ न्यायाधीशों के पद रिक्त हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के महापंजीयक अंबुज नाथ ने हिंदी व अंग्रेजी में न्यायाधीशों का नियुक्ति पत्र पढ़़ा।
विज्ञापन