फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand government to celebrate its silver jubilee on November 15; special events and exhibitions to be held

झारखंड का स्थापना दिवस : रांची में दिखेगी 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की झलक, ‘रजत जयंती वर्ष’ को लेकर आयोजन

Thu, 13 Nov 2025 08:43 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 08:43 PM IST
सार

झारखंड सरकार अपने 25 वें स्थापना दिवस पर खास आयोजन करने जा रही है। 15 नवंबर को रांची में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रदर्शनी में प्रदेश की संघर्ष यात्रा की झलक भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Jharkhand government to celebrate its silver jubilee on November 15; special events and exhibitions to be held
झारखंड के 25 वें स्थापना दिवस को लेकर विशेष बैठक रांची में आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड इस वर्ष 15 नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस एतिहासिक अवसर पर राज्य सरकार ने ‘रजत जयंती वर्ष’ को यादगार बनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत 13 नवंबर को सूचना भवन सभागार में एग्जीबिशन और इमर्सिव ज़ोन के नोडल पदाधिकारी सह कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस 2025 : दो दिवसीय महोत्सव रांची में
राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय विशेष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में झारखंड सरकार के सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और पहलों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: मतगणना से पहले तेजस्वी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, दीपांकर, सहनी समेत महागठबंधन के कई नेता पहुंचे


विशेष प्रदर्शनी में होगा यह सब
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी होगी, जो झारखंड के इतिहास, संघर्ष और गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित करेगी। इसके साथ ही एक इमर्सिव ज़ोन भी बनाया जाएगा, जहां विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्में और दृश्य सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी आम जनता के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आगंतुक महोत्सव परिसर में घूमते हुए इनका लाभ उठा सकेंगे। बैठक में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजीव कुमार, सहायक निदेशक ईशा खंडेलवाल, डॉ. असीम कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed