फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Full dress rehearsal of Independence Day state level program in Morabadi

Jharkhand: मोरहाबादी में स्वतंत्रता दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा इंतजाम पुख्ता

Wed, 13 Aug 2025 05:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

Jharlkhand: डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता और तैयारी के साथ जिम्मेदारियां निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने-अपने स्थल पर सतर्क रहें। 

विज्ञापन
Jharkhand: Full dress rehearsal of Independence Day state level program in Morabadi
तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इस दौरान सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से समीक्षा की गई।

विज्ञापन

रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक, डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा और डीसी मंजूनाथ भजंत्री मौके पर मौजूद रहे। आईजी मनोज कौशिक ने परेड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

पढे़ं: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, आयुक्त और डीसी ने राज्यपाल से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनाए जाने वाले "करें" और "न करें" स्पष्ट रूप से बताए गए। साथ ही संभावित चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी जोर दिया गया।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता और तैयारी के साथ जिम्मेदारियां निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने-अपने स्थल पर सतर्क रहें और आपसी समन्वय बनाए रखें, यही सफल आयोजन की कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed