फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Preparations for Independence Day celebrations intensify, Commissioner and DC meet Governor

Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, आयुक्त और डीसी ने राज्यपाल से की मुलाकात

Wed, 13 Aug 2025 04:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 04:42 PM IST
सार

Jharkhand: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि समारोह के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के सभी इंतज़ाम पूरी सावधानी से किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: Preparations for Independence Day celebrations intensify, Commissioner and DC meet Governor
मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण करने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

विज्ञापन

राज्यपाल को सौंपे गए आमंत्रण पत्र के साथ अधिकारियों ने समारोह की विस्तृत रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को और अधिक भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह राज्यपाल मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और स्वतंत्रता दिवस पर राज्य को संबोधित करेंगे। समारोह में पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, एनसीसी और स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियां और परेड होंगी। साथ ही झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने वाले नृत्य और गीत भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; यहां सर्च ऑपरेशन अभी-भी जारी

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि समारोह के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के सभी इंतज़ाम पूरी सावधानी से किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के सम्मान और एकता का प्रतीक है, इसलिए आयोजन को यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।

राजभवन में हुई यह मुलाकात स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है। उम्मीद है कि इस बार का आयोजन न केवल राजधानीवासियों, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का अवसर बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed