{"_id":"64bb64c54ca37a77ca06a396","slug":"jharkhand-forest-tracker-murder-case-fir-against-12-maoist-include-regional-commander-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: वनकर्मी की हत्या मामले में 12 माओवादियों के खिलाफ केस दर्ज, छोटू खरवार का नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: वनकर्मी की हत्या मामले में 12 माओवादियों के खिलाफ केस दर्ज, छोटू खरवार का नाम शामिल
Sat, 22 Jul 2023 10:42 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:42 AM IST
सार
माओवादियों के क्षेत्रीय कमांडर छोटू खरवार, जोनल कमांडर मनीष, सब जोनल कमांडर उज्जवल और प्रदीप का नाम एफआईआर में शामिल है। एसपी ने बताया कि माओवादियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
माओवादियों के खिलाफ एफआईआर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड पुलिस ने वनकर्मी की हत्या के मामले में 12 माओवादियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि लातेहर जिले की दुरुप पंचायत में वनकर्मी देव कुमार प्रजापति (35 वर्षीय) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप माओवादियों के एक गुट पर लगा था। अब पुलिस ने हत्या के इस मामले में 12 माओवादियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
लातेहर एसपी ने दी जानकारी
लातेहर एक एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 12 माओवादियों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है और कई अन्य अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं। ये सभी प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के सदस्य हैं। माओवादियों के क्षेत्रीय कमांडर छोटू खरवार, जोनल कमांडर मनीष, सब जोनल कमांडर उज्जवल और प्रदीप का नाम एफआईआर में शामिल है। एसपी ने बताया कि माओवादियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand: माओवादियों ने वनकर्मी को पीट-पीटकर मार डाला, घर की दीवार पर लिखी चेतावनी
विज्ञापन
पीट-पीटकर की गई थी वनकर्मी की हत्या
बता दें कि देव प्रजापति पलामू टाइगर रिजर्व में दैनिक वेतन पर वन ट्रैकर का काम करता था। माओवादियों को शक था कि वह पुलिस का मुखबिर है। हत्या के बाद वनकर्मी के घर पर माओवादियों ने चेतावनी भी लिखी थी और लोगों को पुलिस की मुखबिरी नहीं करने को कहा था। माओवादियों ने चार अन्य लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया था। वहीं लातेहर जिले में ही सीआरपीएफ के जवानों ने माओवादियों के प्रभाव वाले कुकु गांव से आईईडी बरामद किया है। सीआरपीएफ की 112वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमोद साहू ने यह जानकारी दी है। आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है।